
एटा- थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 28 कैन बीयर बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक शातिर अभियुक्त प्रवीण पुत्र रविंद्र निवासी ग्राम हरिसिंह पुर थाना कोतवाली देहात एटा को 28 कैन बियर के साथ रिजोर बिजली घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- प्रवीण पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम हरि सिंह पुर थाना कोतवाली देहात एटा।
बरामदगी-
1- 28 बीयर कैन