
एटा,15 मई। आज दिनांक 15-5-21 को आर एस एस के आवाहन पर आर एस एस के सभी अनुषांगिक संगठन व संघ विचार परिवारों में आज वायुमंडल को शुद्ध करने के उद्देश्य कोरोना महामारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घरो पर यज्ञ किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण इस समय बहुत तेजी से बढ़ रहा है इसलिए वातावरण को शुद्ध किया जाना बहुत आवश्यक है हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है तथा ऑक्सीजन का निर्माण होता है इसलिए बड़े और सामूहिक रूप से आयोजन अधिक प्रभावी होते हैं लेकिन कोरोना और कर्फ्यू के चलते ऐसे आयोजन नहीं किया जा सकता इसलिए विश्व हिंदू परिषद ने यह निर्णय लिया कि विश्व हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वह हिंदू परिवारो ने अपने घरों में ही यज्ञ का कार्यक्रम किया। यज्ञ कार्यक्रम करने वालों में दिलीप पचौरी, दीपक कुशवाह,नितिन राज तिवारी, निशा चौहान ,अनुज शीतल वाष्र्णेय, सहित सैकड़ों लोग थे।आज की दिनचर्या में और भी कार्यक्रम है जैसे पशुओं को चारा डालना चींटियों को आटा खिलाना पक्षियों के लिए छत पर दाना पानी रखना अपने अपने घरों को सैनिटाइज करना तथा रात्रि में 8:00 बजे भोजन मंत्र के उपरांत सपरिवार भोजन करना।