निगरानी समितियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ की गई बैठक

निगरानी समितियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ की गई बैठक

सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी समिति के सदस्यों के साथ की गई वार्ता

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, टीकाकरण के संबंध में भ्रांतियों को दूर करने हेतु किया प्रेरित

एटा। मा0 मुख्यमंत्री जी एवं शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने जनपद में न्याय पंचायतवार एवं नगर निकायवार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। उन्हांेंने देर शाम निगरानी समितियों को मजबूती प्रदान किए जाने एवं प्रवासी श्रमिकों की सूचना एकत्रित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि निगरानी समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। बैठक के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन भी किया जाए।

निगरानी समितियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गांव में आने वाले प्रवासी श्रमिकों की भी सूचना एकत्रित की जाए। गांव अथवा वार्ड में यदि कोई व्यक्ति संक्रमित है तो उसकी जानकारी निगरानी समिति को होनी चाहिए, जिससे कि संक्रमित व्यक्ति को शासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाएं प्रदान की जा सकेे। निगरानी समिति द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु जनसामान्य को मास्क लगाने एवं नियमित रूप से हाथों को धोने की आदत डालने हेतु पे्ररित किया जाए।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी, सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, एसडीएम एसपी वर्मा, एएसडीएम राजीव पाण्डेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, एसीएमओ डा0 राम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, चिकित्सक, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks