
एटा – थाना बागवाला एटा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2021 धारा 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरज पुत्र रामखिलाड़ी निवासी मानिकपुर थाना बागवाला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः* दिनांक 13.05.2021 को वादिया द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि मेरी बहन उम्र करीब 14 वर्ष दिनांक 07.05.21 को अपने खेत पर गेहूँ के बोझ को पलटने गयी थी वही पर ग्राम मानिकपुर का धीरेन्द्र कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी मानिकपुर थाना बागवाला एटा ने वादिया की बहिन के साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मुअसं- 109/2021 धारा 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 14.05.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी मानिकपुर थाना बागवाला एटा को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर ग्राम मानिकपुर थाना बागवाला एटा से समय 10.20 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरज पुत्र रामखिलाड़ी निवासी मानिकपुर थाना बागवाला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
1- SO श्री रामकेश राजपूत
2- का0 650 शिवा ढाका
3- रि0का0 उधम सिंह थाना बागवाला एटा