सुंदर शहर बनाने को ऊंची दीवारों से मस्जिद को किया कैद

चीन का मुस्लिमों के प्रति अमानवीय चेहरा फिर आया सामने, सुंदर शहर बनाने को ऊंची दीवारों से मस्जिद को किया कैद

पश्चिमी चीन के शिंजियांग में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लगातार अमानवीय हरकतें कर रहे चीन ने एक बार फिर एक मस्जिद को निशाना बनाया है. शिंजियांग प्रांत के क्वीरा शहर के प्रशासन ने जियामन मस्जिद को ऊंची दीवारों के पीछे ढक दिया है. ऊंची दीवार पर कम्युनिस्ट पार्टी के नारे लिख दिए गए हैं ताकि वहां से गुजरने वाले इसे एक धार्मिक स्थान के तौर पर नहीं पहचान सकें.

हालांकि चीन सरकार ने इसे ग्रामीण शहरों के सौंदर्यीकरण की कवायद करार दिया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को माना कि कुछ मस्जिदों को ध्वस्त किया गया है, जबकि अन्य को अपग्रेड किया गया है. यह कवायद ग्रामीण विकास के तहत की गई है, लेकिन मुस्लिम अपनी नमाज घर पर या मस्जिदों में पढ़ सकते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks