
मानवता को शर्मसार करने वाले वर्दी धारक का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरललखनऊ
राजधानी लखनऊ में इस कोरोना काल में पुलिस भले ही आम पब्लिक में पहुंचकर करोना बचने के लिए नियम कायदे कानून सिखा रही हो लेकिन कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जो मानवता को शर्मसार करते हुए नजर आ रहे हैं ये वीडियो काकोरी थाना के अंतर्गत दुबग्गा चौकी के अगल-बगल का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति को पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल बीच सड़क पर धक्का देते नजर आ रहा है धक्का देने के बाद युवक के हाथ से पकड़े हुए थैले जमीन पर गिर जाते हैं उसके बाद वर्दी धारक में उसके थैले को अपने पैर की नोक से रोड पर बिखेरता हुआ नजर आ रहा है।
वर्दी में कुछ इसी तरह छिपे हैं गुंडे जो मानवता पर कलंकित यही नहीं
जब ऐसे पुलिसकर्मियों का वीडियो बन जाता है तभी सच्चाई का पता चलता है
कुछ इसी तरह से पुलिसकर्मी बदनाम करते हैं पुलिस की छवि और मानवता को कलंकित।
माननीय योगी आदित्यनाथ जी की ऐसे ही वर्दी वाले करा रहे हैं किरकिरी।