अगले हफ्ते से बाजार में रूस की स्पूतनिक वैक्सीन भी होगी मौजूद

अगले हफ्ते से बाजार में रूस की स्पूतनिक वैक्सीन भी होगी मौजूद

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान भी तेजी से बढ़ रहा है. इसके लिए सरकार अब विदेश से भी कोरोना वैक्‍सीन मंगा रही है. इस बीच नीति आयोग ने आज जानकारी दी है कि रूस की कोरोना वैक्‍सीन स्‍पूतनिक भारत आ रही है. नीति आयोग के सदस्‍य डॉ. वीके पॉल ने कहा, मुझे यह कहने में खुशी हो रही है कि हम आशांवित हैं कि अगले हफ्ते से स्‍पूतनिक बाजार में उपलब्‍ध होगी.

डॉ. वीके पॉल ने कहा, हम रूस से आई हुई तय मात्रा में स्‍पूतनिक वैक्‍सीन की बिक्री के अगले हफ्ते से शुरू होने की आशा करते हैं. उन्‍होंने कहा कि आगे भी सप्‍लाई को लेकर प्रयास जारी रहेंगे. स्‍पूतनिक वैक्‍सीन का उत्‍पादन जुलाई से शुरू होगा. ऐसा आकलन है कि उस समय वैक्‍सीन की 15.6 करोड़ डोज बनाई जाएंगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks