खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, पुजारी सहित केवल 25 लोग होंगे शामिल

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर कल शुक्रवार 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे. यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि कल सुबह 8 बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया जाएगा.
मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक जाएगी. अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे.
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल होंगे. इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है.