
महाराष्ट्र में 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 18+ का वैक्सिनेशन भी रुका
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर महाराष्ट्र को डरा रही है. यहां दो दिन पहले संक्रमण के कसों में कमी आई, लेकिन फिर से मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़ा, तो सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन भी बढ़ा दिया है,
मुंबई,
कोरोना संक्रमण के 46,781 नए केस आए सामने
पिछले 24 घंटे में 816 लोगों ने गंवाई अपनी जान
महाराष्ट्र में रिकवरी रेट पहुंचा 88.01 प्रतिशत
महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर की चैन तोड़ने के लिए 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, इसके साथ ही जरूरी सेवाओं के लिए दी गई छूट पहले की तरह जारी रहेगी, माना जा रहा है कि ये फैसला सरकार ने एक बार फिर संक्रमण के केसों में हुई बढ़ोत्तरी के बाद लिया गया है, 10 मई तक संक्रमण के केसों में कमी देखी गई, तो उसके बाद संक्रमण का आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है,
फिर बढ़ने लगा संक्रमण
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना के नए केसों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है, यहां 10 मई तक नए केसों की संख्या में कमी देखी गई, लेकिन 11 मई को फिर नए केसों की संख्या 40 हजार का आंकड़ा पार कर गई, वहीं अब फिर से 24 घंटे में आने वाले नए कोरोना केसों की संख्या 40 हजार से अधिक है. राज्य में आज 46 हजार 781 नए केस सामने आए, वहीं 816 कोरोना संक्रमित लोगों ने अपनी जान गंवा दी,
58 हजार 805 लोग हुए सही
वहीं महाराष्ट्र में राहत की खबर ये भी है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 58 हजार 805 लोग सही हुए हैं, इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट 88.01% पहुंच गया है, वहीं राज्य में मौतों की संख्या एक बार फिर डराने लगे ही, आज हुईं 816 मौतों के बाद मृत्युदर 1.49% पहुंच गई है, वहीं राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 5 लाख 46 हजार 129 पहुंच गई है।