
खेत पर गए किसान की तेज हवा ने ली जान।
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव भुरिगवां निवासी राम औतार (55) पुत्र चन्दन सिंह कृषि कार्य करने खेत पर गया था कि अचानक आई तेज हवा व वारिश के वचाव के चलते पेड़ के नीचे जाना उचित समझ कर बैठ गया तत्पश्चात तेज हवा में पेड़ गिर गया और किसान राम औतार चपेट में आ गया और गम्भीर घायल हो गया, जिसे परिवारीजन निजी चिकित्सक के पास मारहरा लाए जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया।