
एटा – मारहरा पुलिस को मिली सफलता, 23 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दिनांक 11.05.2021 को समय करीब 22:40 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोतीपुर से 01 अभियुक्त को 23 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम व पता
रामपाल सिंह यादव पुत्र श्री होडिल सिंह नि0 मोतीपुर थाना मारहरा जनपद एटा
बरामदगी का विवरण —
23 क्वार्टर अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल
1.उ0नि0 श्री बलवन्त सिंह
- का0 1388 बिजेन्द्र सिंह
- का0 1142 जगवीर सिंह