उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटने से शांता नदी मे आए उफान से नगर के शांति बाजार मे तबाही

देवप्रयाग-उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटने से शांता नदी मे आए उफान से नगर के शांति बाजार मे तबाही आ गई यहां स्थित आईटीआई का तीन मंजिला भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया जबकि शांता नदी से सटी दस से अधिक दुकानें भी बह गईं देवप्रयाग नगर से बस अड्डे की ओर आने वाला रास्ता और पुलिया पूरी तरह से बह गया मलबे में किसी के दबने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है

उफान पर शांता गदेरा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5 बजे दशरथ आंचल पर्वत पर बादल फटने की घटना हुई इससे शांता गदेरा में उफान आ गया बस अड्डे से शांति बाजार होकर शांता नदी भागीरथी में मिलती है उफान के साथ आए भारी बोल्डरों ने यहां तबाही मचा दी यहां मौजूद आईटीआई की तीन मंजिला बिल्डिंग इसकी जद में आ गयी इसके बाद यहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दीवान सिंह ने कूदकर अपनी जान बचाई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks