बिल्हौर:- शिवराजपुर कस्बे के समीप तालाब के आकार की बेशकीमती जमीन पर बेखौफ होकर दिन रात डंफरो से मिट्टी से हो रहा था भराव,जाड़ी तालाब मे डंफरो से मिट्टी डालकर बराबर करने का मामला सोशल मीडिया पर चलने के बाद जांच करने पहुंचे तहसीलदार वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार ने जेसीबी को कब्जे में लेकर थाना पुलिस को सुपर्द कराया और जांच शुरू कर दी है।
थाने के करीब दो सौ मीटर जीटी रोड पर जाड़ी तालाब में डंफरो से रातो रात मिट्टी डालकर कर बराबर करने का मामला सुबह से ही सोशल मीडिया पर चल रहा था। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत 112 नंबर और पुलिस को दी। ग्रामीणों और सोशल मीडिया की खबर की सूचना पर पहुंचे बिल्हौर तहसीलदार अवनीश कुमार ने मौके से मिट्टी को बराबर करते हुए एक जेसीबी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर खबर चली थी और ग्रामीणों ने फोन पर शिकायत की थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर जेसीबी को पकड़ कर जांच की जा रही है। साथ ही जिस जमीन पर मिट्टी डालकर भराव चल रहा था। उसके कागज किसान से मांगे गए हैं।
मिट्टी और ग्राम सभा की जमीन पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।