
जिले में कोविड19 की रोक थाम के हर संभव प्रयास किये जायेंगे मंडलायुक्त/नोडल अधिकारी. जनपद कासगंज के नोडल अधिकारी एंव मंडलायुक्त अलीगढ़, गौरव दयाल ने सोरों स्थित निरीक्षण भवन परिसर में संबंधित अधिकारियों के साथ जनपद कासगंज में कोविड_19 की रोकथाम, प्रभावी नियंत्रण को लेकर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कोन्टैक्ट ट्रेसिग के बारे में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह से जानकारी ली, उन्होंने नोडल अधिकारी को जनपद में इस संबंध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि रैपिड रैस्पोन्स टीमें ज्यादा सक्रिय की जाये तथा कौन्ट्रैक्ट ट्रैसिग, टैस्टिग को ज्यादा सक्रिय किये जाने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि संक्रमितो को समुचित उपचार दिया जाए, सफाई, भोजन व्यवस्था, एम्बुलेंस, मोबाइल यूनिट, सर्रविलांस टीम, सैम्पल कलैक्शन की नियमित समीक्षा कर जांच कराने वाले व्यक्ति को समय से उपचार उपलब्ध कराऐ , उन्होंने एकीकृत कमाण्ड एवं कंट्रोल रुम को चैक किया तथा मामो स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया साथ ही सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों से लगातार संपर्क कर आवश्यक परामर्श दिए जाने के भी निर्देश दिए, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे!