
मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु साक्ष्य प्रस्तुत करें—
एटा। कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट एटा के आदेश संख्या 726 न्याय सहायक 6 मई 20 के अंतर्गत विचाराधीन बन्दी राधेश्याम पुत्र मंगल सिंह जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम धर्मपुर थाना सकरौली जनपद एटा ने 28 जुलाई 20 को कारागार चिकित्सालय के एकल कक्ष में आत्म हत्या के सम्बन्ध में मजिस्ट्रेट जाँच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु उपजिलाधिकारी जलेसर को नामित किया गया है। उक्त के सम्बन्ध में कोई भी व्यकित साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है तो 15 मई तक उपजिलाधिकारी कार्यालय जलेसर पर अधोहस्तारित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।