अमिताभ बच्चन ने कोविड सेंटर के निर्माण के लिए दिया ₹2 करोड़ का योगदान

अमिताभ बच्चन ने कोविड सेंटर के निर्माण के लिए दिया ₹2 करोड़ का योगदान

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना पीड़ित मरीजों की मदद करने का फैसला करते हुए अपनी तरफ से 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. उल्लखेनीय है कि अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में रकाब गंज गुरुद्वारा में बन कर तैयार एक कोविड सेंटर को बनाने के लिए 2 करोड़ की मदद की है. 300 बिस्तरों वाले इस कोविड सेंटर का नाम श्री गुरू तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी रखा गया है.

इस कोविड केयर फैसिलिटी में कोरोना के मरीजों के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिक्स के अलावा एम्बुलेंस, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स आदि तमाम तरह की व्यवस्था होगी. कोरोना के मरीजों के लिए यह कोविड सेंटर आज से खोल दिया जाएगा. गौरतलब है कि कोरोना के मरीजों के लिए सभी तरह की सुविधाएं हासिल करना बिल्कुल मुफ्त होगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks