02 अभियुक्त गिरफ्तार, 29 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब बरामदगी करने के लिए चलाये गए अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 29 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के 29 हाफ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 08.05.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम वाहनपुर से उलायतपुर जाने वाले मोड़ के पास से 02 अभियुक्तों को 29 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब 8PM सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- महीपाल पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी उलायतपुर थाना कोतवाली देहात एटा
2- चंद्रभान पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी उलायतपुर थाना कोतवाली देहात एटा

बरामदगी
1- 29 हाफ (अद्धी) अवैध अंग्रेजी शराब।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks