
रोस्टर के माध्यम से कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
एटा। डीएम डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि सरकारी कार्यालयों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य स्तर से पूर्व निर्गत कार्यालय ज्ञाप के द्वारा शासकीय कार्यालयों में 50 प्रतिशत कार्मिक उपस्थित होने तथा 50 प्रतिशत कार्मिक को घर से कार्य करने के निर्देश दिए गए है। समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा है कि अपने कार्यालय के कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।