यूपी बोर्ड जल्द ले सकता है 10वीं-12वीं की परीक्षाओं पर फैसला,

यूपी बोर्ड जल्द ले सकता है 10वीं-12वीं की परीक्षाओं पर फैसला,

इस साल मैट्र‍िक और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए यूपी के करीब 56 लाख छात्रों ने रजिस्‍टर किया है.

एक्‍सपर्ट की मानें तो बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा को कैंसिल कर सकता है.

नई दिल्ली-माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश जल्‍द ही 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स पर फैसला लेने जा रहा है,

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित की हुई हैं,

छात्रों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार है. यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं,

15 अप्रैल को जारी आदेश में यूपी बोर्ड ने कहा था कि वे तारीखों पर जल्द ही निर्णय लेंगे,

इससे पहले बोर्ड परीक्षा 8 मई से शुरू होने वाली थी,

जो 20 मई तक चलती. हालांकि, बोर्ड ने अब तक 10वीं बोर्ड परीक्षा को कैंसिल करने की घोषणा नहीं की है,

लेकिन नेशनल बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई द्वारा परीक्षा कैंसिल किये जाने के बाद छात्र कयास लगा रहे हैं कि यूपी बोर्ड भी बोर्ड परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ा सकता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks