हरचंदपुर में प्रधानी चुनाव में हुई हार जीत को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े की घटना में वांछित चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार

एटा ~ थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, ग्राम हरचंदपुर में प्रधानी चुनाव में हुई हार जीत को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े की घटना में वांछित चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार ग्राम हरचन्दपुर कंला थाना मलावन एटा में दिनांक 06.05.2021 को समय रात्रि 08.00 बजे वर्तमान प्रधान सुरजीत पुत्र अब्बल सिंह व उनके परिवारीजन व पूर्व प्रधान पिन्टू उर्फ स्वतन्त्र कुमार के परिवारीजनो में प्रधानी चुनाव की रंजिश व पार्टी बन्दी को लेकर आपस में गालीगलौच,मारपीट व एक दूसरे के ऊपर जान से मारने की नियत से अवैध असलाहों से फायरिंग हुयी थी जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर पूर्व प्रधान के पक्ष के वादी उदयप्रताप सिंह पुत्र जयराम सिंह की तहरीर के आधार पर वर्तमान प्रधान सुरजीत व उनके पक्ष के विरूद्ध मु0अ0सं0 79/21 धारा 147, 148, 149, 307, 324, 452 भादवि बनाम 1. ग्रीश 2. सुरजीत पुत्रगण अव्बल सिंह 3. उमाशंकर 4. विपिन पुत्रगण जयवीर 5. संजीव 6. सतेन्द्र पुत्रगण रनवीर 7. अभिनव 8. प्रशांत पुत्रगण विष्णु चन्द 9. कमलेश पुत्र कुन्दन सिंह समस्त निवासीगण ग्राम हरचन्दपुर कलां थाना मलावन , एटा 10. भाई पुत्र रामगोपाल निवासी नैनसुख नगला थाना जलेसर जिला एटा पंजीकृत कर वर्तमान प्रधान सुरजीत उपरोक्त व प्रशान्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया तथा वर्तमान पक्ष के वादी सुरजीत सिंह पुत्र श्री अब्बल सिंह निवासी ग्राम हरचन्दपुर कलॉ थाना मलावन जनपद एटा की लिखित तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान के पक्ष के विरूद्ध मु0अ0सं0 80/21 धारा 147, 148, 149, 323, 307, 504 भादवि बनाम 1. राहुल पुत्र उदयप्रताप 2. उदयप्रताप पुत्र जयराम 3. सौरभ पुत्र रामवीर 4. पिन्टू उर्फ स्वतन्त्र कुमार पुत्र रामवीर 5. अतुल 6. प्रशांत पुत्रगण मुकेश समस्त निवासीगण ग्राम हरचन्दपुर कलॉ थाना मलावन जिला एटा पंजीकृत कर अभियुक्त अतुल व प्रशान्त पुत्रगण मुकेश को गिरफ्तार किया गया दोनो पक्षो के गिरफ्तार अभियुक्तो को वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय एटा भेजा गया ।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता

  1. सुरजीत पुत्र अव्वल सिंह (वर्तमान प्रधान) सम्बन्धित मु0अ0सं0 79/21
  2. प्रशान्त पुत्र विष्णु चन्द सम्बन्धित मु0अ0सं0 79/21
  3. अतुल पुत्र मुकेश सम्बन्धित मु0अ0सं0 80/21
  4. प्रशान्त पुत्र मुकेश सम्बन्धित मु0अ0सं0 80/21
    समस्त निवासीगण ग्राम हरचन्दपुर कलां थाना मलावन एटा

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. उ0नि0 श्री सुरेश सिंह
  2. हे0का0 494 कौशलेन्द्र सिंह
  3. का0 122 किशनपाल
  4. का0 543 राजीव कुमार
  5. का01327 जितेन्द्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks