
एटा।माननीय सांसद जी, माननीय विधायक जी और डीएम साहिबा आपसे कुछ अच्छे की उम्मीद तो थी नहीं
पर ये क्या आपने एटा से 16 वेंटिलेटर छीनकर हमारी किस्मत में सीधे मौत लिख दी।
हम एटा वाले भी इंसान हैं साहब, कीड़ा मकौड़ा नहीं।
अपने इस प्राणघातक निर्णय को बदल दो
अगर आपने ये 16 वेंटिलेटर वापस एटा को नहीं दिए तो पहले हम आपका अहिंसात्मक और संविधान के दायरे में विरोध करेंगे और अगर आपने हमारी बात नहीं मानी तो फिर आपकी ईंट से ईंट बजा देंगें।
अगर मरना ही है तो कोरोना से क्यों??
जिन्होंने हमारे मुस्तकबिल(भाग्य) में समय से पहले ही मौत लिख दी है उनसे संघर्ष करते हुए ही मरेंगें।
माननीय जी ये निधि में से 50 लाख और 10 लाख ये बाद की बात है पहले 16 वेंटिलेटर छिनने से बचाओ।
नोट-कल में अकेला ही कोरोना के सारे नियमों का पालन
करते हुए धरना स्थल पर धरने पर बैठूंगा
आप सब घर पर रहकर
फेसबुक,वाट्सएप्प,ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर अपनी आवाज बुलन्द करते रहना।