
UPSESSB : TGT, PGT 2021 : टीजीटी-पीजीटी के आवेदन की तिथि चौथी बार बढ़ी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 15198 प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती 2021 की आवेदन तिथि चौथी बार फिर बढ़ा दी है। अब ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि क्रमश: 15, 18 और 20 मई निर्धारित की गई है।