
उत्तर रेलवे ने रद्द की राजधानी-शताब्दी समेत 28 ट्रेनें, यात्रा करने से पहले चेक कर लें लिस्ट
उत्तर रेलवे ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए नई दिल्ली से राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, वंदे भारत, दुरंतो समेत 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है ये सभी ट्रेनें 9, 10, 11 और 12 मई से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं उत्तर रेलवे ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि ट्रेनों के खराब रख-रखाव और लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उसने ये फैसला लिया है उधर, पूर्व रेलवे ने भी 7 मई से 16 स्पेशल ट्रेनों को बंद करने का फैसला किया है। इस तरह दो दिन के भीतर 44 ट्रेनें कैंसल हो चुकी हैं
माना जा रहा है कि इसके पीछे असली वजह ये है कि देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लोग यात्रा से परहेज कर रहे हैं और कई रूट्स पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है इससे पहले बुधवार को भी रेलवे ने करीब 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था दरअसल लॉकडाउन की वजह से ये ट्रेनें खाली चल रही हैं और रेलवे को कुछ भी मुनाफा नहीं हो रहा है इसलिए जिन रेलवे स्टेशनों से ये ट्रेनें संचालित होती है वहां से इनको रद्द कर दिया गया है