मजदूरों को नगद धनराशि की आवश्यकता,विबेक बंसल

ALIGARH 6 MAY 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उन निर्देशों जिनमे उन्होंने रेहड़ी पटरी एवं ढकेल लगाने वालों के लिये सामुदायिक भोजनालय खोलकर उनके खाने की व्यवस्था के लिये कहा है पर टिप्पणी करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी #विवेक_बंसल जी ने कहा है कि रहड़ी पटरी व ढकेल पर अपना व्यवसाय चलाने वाले छोटे छोटे मज़दूर किस्म के दुकानदारों को सामुदायिक भोजनालय में भोजन कराना समस्या का समाधान नहीं है ऐसे वक्त में उन्हें नगद धनराशि की आवश्यकता है जिससे कि वे अपने आम ज़रूरतें पूरी कर सकें I सड़क किनारे रहड़ी ढकेल लगाकर खान पान का काम करने वाले दुकानदार इस वक्त काफ़ी आवश्यक हो गये हैं क्योंकि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान निजी क्षेत्र के ऐसे कामगारों जोकि आवश्यक सेवाओं में लगे हुए हैं उनके खान पान का एक मात्र स्थान पटरी पर लगने वाली खान पान की ढकेलें व् रहड़ीयां ही है इसके साथ साथ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के पेट भरने का यही साधन है इस स्थिति में मैं सरकार से मांग करता हूं कि रहड़ी एवं ढकेल लगाकर खान पान का कार्य करने वाले लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए अपना काम करने की अनुमति दी जाये इससे दो व्यवहारिक फ़ायदे होंगे एक तो सरकारी राजकोष पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा दूसरे निजी क्षेत्र के करमचारियों व् श्रमिकों के पेट भरने का साधन उपलब्ध होगा और इस काम को करने वाले दुकानदार सम्मानजनक स्थिति से अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks