संयुक्त जिला चिकित्सालय में शीघ्र लगेगा आक्सीजन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में शीघ्र लगेगा आक्सीजन प्लांट
जिलाधिकारी कासगंज चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मामो स्थित संयुक्त चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट की शीघ्र स्थापना की जायगी जिसमें जरूरत मंद रोगियों को असुविधा से बचाया जा सकेगा!
उन्होंने बताया कि आक्सीजन प्लांट की स्वीकृति, गेल इंडिया प्रा. लि. द्वारा पूर्व में ही की जा चुकी है, कम्पनी के इंजीनियरों द्वारा स्थल का भौतिक निरीक्षण भी कर लिया गया है, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अनिल कुमार को निर्देशित किया है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में उक्त प्लांट हेतु इंजीनियरों द्वारा उपलब्ध कराए गए ले आउट के अनुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाऐ तत्काल पूरी कराना सुनिश्चित करें!
उन्होंने बताया कि गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 बैडो की व्यवस्था कर शीघ्र ही आक्सीजन प्लांट लगाया जायगा, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने यह भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आक्सीजन गैस पाइपलाइन के द्वारा बैडो तक पहुचाई जाएगी जिससे कोविड पीड़ित रोगियों को समुचित इलाज दिया जा सकेगा, उन्होंने बताया कि वहाँ वर्तमान में 35 कि. वाट क्षमता का विद्युत कनैक्शन संचालित है जिसे बढ़ा कर 75 कि. वाट कर दिया जाएगा तथा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु 25 के .वी.ए जनरेटर के स्थान पर न्यूनतम 50 के. वी.ए क्षमता का जनरेटर स्थापित कराया जायगा!

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks