कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सामान की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी करने पर होगी प्रभावी कार्यवाही

कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम हेतु जनपद एटा में नई गाइडलाइन की गई जारी

डीएम ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक

जनपद में शासन के निर्देश पर 10 मई की प्रातः 07 बजे तक लगाया गया कोरोना कर्फ्यू

होम आइसोलेट मरीजों के घर आवश्यक दवाओं की किट पहुंचाने में तहसील कर्मियों की मदद ली जाए

कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सामान की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी करने पर होगी प्रभावी कार्यवाही

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा नई गाईडलाईन जारी की गई, जिसके अनुसार पूर्व में 06 मई 2021 की प्रातः 07 बजे तक लागू कोरोना कर्फ्यू को आगामी 10 मई की प्रातः 07 बजे तक जनपदभर में लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम एवं सीएमओ द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए होम आइसोलेट मरीजों के घर समय से आवश्यक दवाओं की किट उपलब्ध कराई जाए।

डीएम ने कहा कि ग्रामों में कोरोना के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान एवं लाइन लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा तथा कोविड की दवाई मेडीकल किट भी वितरित की जाएगी। इस विशेष अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान के बाद उनकी टेस्टिंग की जाएगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग कर कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता के संदेश प्रसारित किए जाएं। हाईरिस्क केटेगरी यथा 60 वर्ष से ऊपर अथवा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अथवा गर्भवती महिलाएं एवं एक से अधिक बीमारी से ग्रसित अर्थात कम इम्यूनिटी के लोग बाहर न जाएं। सामान्य जन से अपील है कि अनावश्यक बाहर न निकलें एवं यदि निकलें तो मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर ही निकलें।

डीएम ने निर्देश दिए कि 10 मई तक लगाए गए आंशिक कर्फ्यू के दौरान जनपद में बीज व खाद की दुकान, कोटे की उचित दर की दुकान व गेंहू क्रय केंद्र भी खुले रहने के निर्देश दिये गये है। समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण से अपेक्षा है कि नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें। यह भी सुनिश्चित करें कि जनपद में खाद्य सामिग्री सहित अन्य आवश्यक सामान की कालाबाजारी न की जाए, निर्धारित मूल्य पर ही जनसामान्य को सामान्य इत्यादि उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसीएमओ डा0 राम सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डिप्टी कलेक्टर विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks