
संतरे के खेत में पेड़ पर बोतलें लटकाकर मरीजों का हो रहा इलाज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले का है. सुसनेर से पिडावा राजस्थान की और जाने वाले मार्ग पर ग्राम धानियाखेड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूर यह खेत में बना अस्पताल देखा जा सकता है यहां पर मुख्य सड़क से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित संतरे के एक बगीचे में दरी और कार्टन पर ही मरीजों को लिटाकर प्राइवेट डॉक्टर पेड़ पर बोतलें लटकाकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं
रिपोर्ट के मुताबिक, खेत को अस्पताल बनाने वाले झोलाछाप डॉक्टर का नाम देवीलाल है बताया गया कि यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों के सज्ञान में होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे में कई मरीजों की जान को भी खतरा है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है
खेत अस्पताल में आस-पास के 10 गांव के मरीज इलाज कराने को पहुंचे
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि आगर मालवा जिले के आस-पास के करीब 10 गांवों के मरीज बड़ी तादात में अपना इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं. इसे जानकारी का अभाव कहें या सिस्टम से इनकी लाचारी या मजबूरी लेकिन कहीं न कहीं इस तरह से झोलाछाप डॉक्टरों से खेत खुले अस्पताल में इलाज करा रहे इन लोगों की जान का भी खतरा है हालांकि ये मामला जिम्मेदार अफसरों के सज्ञान में भी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है