
सत्ता के दबाव में आकर नहीं दिया जा रहा जीत का प्रमाण पत्र-आराधना पाल
फतेहपुर जिला के शाखा वार्ड 29 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही थी बहुआ ब्लॉक के सुकेती गांव निवासी आराधना पाल पत्नी रामकरण उर्फ बबलू पाल जोकि कल ब्लॉक के लिस्ट के अनुसार आराधना देवी को लगभग 417 वोट से अगले प्रत्याशी अर्पणा सिंह गौतम से आगे थी लेकिन यहां फतेहपुर में जहां पर उनको प्रमाण पत्र मिलना है वहां पर अच्छा खेल खेलने की कोशिश की जा रही है सुबह से लेकर शाम होने को आई लेकिन पता नहीं क्यों आराधना पाल को प्रमाण पत्र देने में आनाकानी कर रहे हैं सूत्रों से जानकारी मिली है कि अर्पणा सिंह सत्ता पक्ष को लेकर के हेरा फेरी कराने की कोशिश में लगी हुई है जिसकी वजह से प्रमाण पत्र देने में आनाकानी किया जा रहा है अगर बड़े- बड़े अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में आकर के गरीब को न्याय नहीं दे पाए तो गरीबों को क्या होगा।आराधना पाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरो सत्ता के दबाव में आकर पूरी तरह से बेईमानी कराने पर तुले हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनको जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया तो वह न्याय पाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और मनमानी करने वाले आरो को व्यक्तिगत रूप से पार्टी बनाएगी।