
उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कोरोना से मौत
एटा – अपहरण के मामले में उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदी की कोरोना महामारी की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने शव लेने से मना कर दिया। जिसके बाद एसएमएस संस्था ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी नेत्रपाल ।(55) पुत्र पन्नालाल जेल में 2014 से अपहरण के मामले में जेल में बंद था और 2019 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सोमवार को कैदी में कोरोना के लक्षण दिखने पर जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा था। अस्पताल में कैदी की जांच हुई। जांच में कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। कुछ घंटे इलाज के बाद कैदी की मौत हो गई। कैदी अपहरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।