
कोविड नियमों के उल्लंघन में 500 पर रिपोर्ट
एटा – कोविड-नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अलग-अलग थानों में पुलिस ने करीब पांच सौ लोगों के विरुद्ध आचार संहिता, कोविड-19 नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की है।
एसएचओ मलावन पंकज कुमार मिश्रा ने दिनेश चौहान निवासी आसपुर मलावन सहित पांच नामजद, दो सौ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई साथ ही आचार संहिता का भी उल्लंघन किया। एसएचओ सकीट मनोज कुमार ने किशनपाल निवासी आसपुर थना मलावन सहित तीस के विरुद्ध के कोविड नियमों, आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ मलावन पंकज मिश्रा ने अरविंद निवासी नंदपुर वेलामई सकीट सहित पांच नामजद, अस्सी अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएसआई देवीचरन सिंह ने श्यामसुंदर निवासी नगला मदी सहित दो, वेदप्रकाश निवासी चिंतापुर रिजोर सहितांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ मारहरा अखिलेश कुमार ने शिवम निवासी कोयला मिरहची पर आचार संहिता, कोविड-नियम उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।