
एटा एक दिनांक 02.05.2021 से जनपद में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दृष्टिगत आज दिनांक 03.05.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा जिलाधिकारी एटा के साथ मतगणना स्थलों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। अनावश्यक रूप से घूमते हुए लोगों को सख्त हिदायत देते हुए वहां से हटाया गया, एवं ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों को कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।