
मुज़फ्फरनगर में कोरोना से हुई पत्रकार की मौत के बाद मीडिया सेन्टर को बनाया पत्रकारो के लिए अस्थाई कोविड सेंटर
मुजफ्फरनगर में पत्रकार राशिद खान की अस्पताल में बेड और ऑक्सिजन न मिलने के कारण कोरोना के चलते हुई मौत के बाद मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल और महामंत्री बिनेश पंवार द्वारा एक बड़ा कदम उठाते हुए पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर को अस्थायी कोविड सेंटर बना दिया है जिसमे पत्रकारों के उपचार हेतु 6 बैड व ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है ताकि कोई पत्रकार इलाज के आभाव में अपनी जान न गवाए। ज़िला प्रशासन की उदासीनता के कारण हुई पत्रकार की मौत से आहत है जनपद के पत्रकार जिसके चलते पत्रकारों की इस मुहिम में जनपद के डॉक्टर सहयोग कर रहे है। इसी क्रम में पत्रकार भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करके इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे है वही साथ साथ ही राजनेतिक लोग भी इस मुहिम में आ रहे ।
इस मुहिम में अब तक पत्रकार विजय मुंडे ने 3100 रुपये, पत्रकार विकास कर्णवाल ने 11000 रुपये ,पत्रकार आशुतोष मिश्रा ने 1100 रुपये,पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी ने 5100 रुपए,पत्रकार कुलदीप कौशिक ने 2100 रुपए,पत्रकार आबिद हुसैन रामराज ने 2100 रुपए,पत्रकार परवेज आलम खतौली ने 1100 रुपए से सहयोग किया सभी से निवेदन है कि सभी लोग इस मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और इस मुहिम को पूरे प्रदेश में मिशाल कायम करे मुज़फ्फरनगर मीडिया सेंटर की पहल की सराहना करते हुए मेरठ में भी पत्रकारों के सगठन ने इस मुहिम को अपने यहाँ चलाने की मुहिम की है अब वहा का मीडिया क्लब भी पत्रकारो के लिए मुज़फ्फरनगर मीडिया सेंटर की तरह व्वयस्था करेगा सभी पत्रकार साथी इस मुहिम को आगे बढ़ाए अब सरकार के जिम्मे ना रहकर अपनो की सुरक्षा खुद करे