टीवी हास्पीटल की ओपीडी को अभी नहीं मिला प्रदेश सरकार का निर्देश

टीवी हास्पीटल की ओपीडी को अभी नहीं मिला प्रदेश सरकार का निर्देश

एटा । उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस की भयावहता को देखते हुए अपने एक ही निर्देश से प्रदेश के समस्त सरकारी अस्पतालों की ओपीडी को बंद करने का आदेश दिया था और उस आदेश का पालन करते हुए समस्त सरकारी अस्पतालों की ओपीडी एक साथ बंद कर दी गई हैं जो आज तक बंद हैं लेकिन इस आदेश की सूचना अभी तक एटा के क्षयरोग अधिकारी सी एल यादव को शायद नहीं मिल सकी है। वे शायद शासनादेश की प्रतिलिपि आने का इंतजार कर रहे हैं। इसीलिए आईटीआई स्कूल में चल रहे टीवी हास्पीटल की ओपीडी चलने की चर्चा आम हो रही है।
शहर से दूर एकांत में स्थित आईटीआई स्कूल में संचालित टीवी हास्पीटल में दवा लेने मरीज आ रहे हैं और उन्हें दवा दिए जाने के संकेत मिले हैं। टीवी मरीजों को दवा उनके घरों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है लेकिन कर्मचारियों की मनमानी के चलते टीवी मरीजों को अस्पताल से दवा स्वयं लेनी पड़ रही है।
कोरोनावायरस के भयावह दौर में टीवी मरीजों का घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है। टीवी मरीज को कोरोनावायरस आसानी से लग सकता है और वह गांवों से आने जाने तक न जाने कितने लोगों के सम्पर्क में आकर बहुत से लोगों को संक्रमित कर देंगे जिससे सरकार की कोरोना संक्रमण दूर करने की मुहिम को पलीता लग सकता है।
जनपद एटा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास यदि ओपीडी बंद करने का निर्देश हो तो जिला क्षय रोग अधिकारी को पहुंचाने का कष्ट करें ताकि ओपीडी बंद करने के सरकार के आदेश का पालन हो सके और टीवी मरीजों को उनके घरों पर दवा पहुंचाने के लिए नियुक्त कर्मचारियों से काम लिया जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks