बेदर्दी अधिकारी:माँ के साथ 11 माह के बच्चे ने की चुनाव में ड्यूटी

*कासगंज* *बेदर्दी अधिकारी:माँ के साथ 11 माह के बच्चे ने की चुनाव में ड्यूटी* *कासगंज पटियाली*। आज कोरोना काल चल रहा है,विशेषज्ञों की माने तो इस समय ऐसा आयोजन होना ही नही चाहिए था,लेकिन जब आदेश ऊपर से हो तो रोका भी नही जा सकता है लेकिन सतर्कता जरूर बरती जा सकती थी। लेकिन मातहतों को किसी से क्या मतलब ये एक छायाचित्र इस बात की बानगी है। एक छाया चित्र सामने आया है न जाने ऐसी कितनी महिलाये अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रही होगी। आज उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान जनपद कासगंज में जिम्मेदार अधिकारियों की बेदर्दी सामने आयी है। जनपद के थाना सुन्नगढ़ी में तैनात महिला आरक्षी माधुरी को ड्यूटी मतगणना केंद्र पटियाली पर लगाई गयी थी। माधुरी अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रही थी,अपने से ज्यादा ड्यूटी को मान रही थी।चिलचिलाती धूप में ड्यूटी कर रही महिला आरक्षी के पास में एक मात्र ग्यारह माह का दुधमुहा बच्चा गोद मे था। आखिर इस कोरोना जैसी महामारी में इस बच्चे का किसी को ख्याल नही आया,आखिर वरिष्ठ अधिकारियों का ये चेहरा अपने कर्मचारियों को क्या शिक्षा दे रहा होगा,ये हम और आप सोच सकते है। कासगंज के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया महिला सिपाही की ड्यूटी निरस्त कर दी गयी है,इस तरीके के किसी भी चीज की पुनरावर्ती न हो इसके निर्देश दिए गए है,महिला सिपाही को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks