
के. ए. कालेज की शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एसोसिएशन का गठन
कासगंज (सम्वाददाता)। के.ए. (पी.जी.) कालेज कासगंज के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एसोसिएशन का गठन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कालेज के प्रांगण में निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया। कालेज कर्मचारियों की एसोसिएशन का संरक्षक श्री शीलेन्द्र कुमार शर्मा को नामित किया गया।
के.ए. (पी.जी.) कालेज की एसोसिएशन के पदाधिकारियों में सर्वश्री श्रीपाल अध्यक्ष, अभय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार सचिव, प्रमोद कुमार सहमंत्री, नेकसे लाल संगठन मंत्री, महेन्द्रपाल सिंह कोषाध्यक्ष, शुभम मिश्रा आॅडिटर कार्यकारिणी के सदस्यगण सर्वश्री वीरपाल सिंह, डाॅ0 नरेश चन्द्र भारद्वाज, राजेश्वर सिंह, मुकेश चन्द्र गौतम, सत्य प्रकाश, अविनाश चन्द्र, शिवराम, वेदांश सक्सैना, मुशीर अहमद, हृदेश कुमार, रामपाल, अनोखे लाल, संजीव कुमार, वीरपाल उर्फ करूआ को निर्वाचित किया गया।
राष्ट्रीय कोहिनूर के.ए. (पी.जी.) कालेज कासगंज के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एसोसिएशन के गठन पर समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों को बधाई देते हुए मंगल कामना करता है।