समन्वय व सहयोग से कोविड पर नियंत्रण प्रथम प्राथमिकता, सीएमओ

एटा के नवागत सीएमओ डा. उमेश त्रिपाठी मंगलवार को कर सकते हैं चार्ज ग्रहण
————————————————————समन्वय व सहयोग से कोविड पर नियंत्रण प्रथम प्राथमिकता—— सीएमओ

एटा ।गत सांय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एटा भेजे गऐ नवागत सीएमओ डा .उमेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा आगामी मंगलवार को चार्ज ग्रहण किए जाने की संभावना है  !  नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी आगरा में एसीएमओ ( एनएचएम)  के पद से स्थान्तरित होकर एटा आ रहे हैं  ! डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के लिये एटा जिला कोई नया नहीं है क्योंकि वह वर्ष 2005 में  यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमांपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी रहते हुऐ अपनी महत्वपूर्ण सेवाऐं दे चुके हैं  ! मूलत: मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर के निवासी मधुर व्यवहारशाली डा. उमेश कुमार त्रिपाठी विगत कई वर्षों से आगरा में एसीएमओ के रूप में कार्यरत रहते हुए स्वास्थ सेवाओ को बेहतर ढंग से अंजाम देते रहे हैं  ! डा. उमेश कुमार त्रिपाठी आगरा में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कोरोना संक्रमण का भी शिकार हुये। तथा कोरोना पर फतह प्राप्त कर कोविड महायोद्दा के रूप में अब वह कोरोना को नेस्तनाबूद करने के लिए पूर्णरूप से तैयार होकर अपनी नवीन तैनाती पर बजरगंवली के आशीर्वाद से मंगलवार को जिले में आमद कराके कोविड के विरुद्ध शंखनाद करेगें  ! स्वराज्य टाइम्स संवाददाता से दूरभाष पर हुई वार्ता के क्रम में उन्होने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन व विभागीय समन्वय एवं जनप्रतिनिधियों व जनसामान्य के सहयोग से कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी  ! रिपोर्ट —

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks