
प्रतापगढ़ में निवर्तमान प्रधानपति शिक्षक ने भाईयों संग रची थी होगार्ड के युवक बेटे की हत्या की साजिश !
हत्या में साजिश के आरोपी शिक्षक विभाकर दुबे और उसके भाईयों समेत पांच पर एफ आई आर कोहड़ौर थाने में एफ आई आर ।
युवक अरविंद दुबे की गोली मारकर हत्या का आरोपी विकास सरोज उर्फ बाले तमंचे के साथ गिरफ्तार।
साजिशकर्ता व हत्यारोपी शिक्षक और उसके आरोपी भाई फरार।
चुनावी रंजिश और गवई झगड़े में होमगार्ड के बेटे की कर दी गयी हत्या !
शिवपुर गांव निवासी शिक्षक विभाकर दुबे और उसके भाईयों प्रभाकर दुबे, उषाकर दुबे पर हत्या के मामले में एफ आई आर।
निवर्तमान प्रधान सुधा दुबे का पति है शिक्षक विभाकर दुबे।
शिवपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद की प्रत्याशी है निवर्तमान प्रधान सुधा।
कुछ वक्त पहले हुये विवाद और गाली गलौज में होमगार्ड वेदमणि दुबे के बेटे अरविंद की रच दी गयी हत्या की साजिश!
कोहड़ौर थाना इलाके के प्रयागराज-अयोध्या हाइवे किनारे मकूनपुर के पास गोली मारकर शुक्रवार की देर रात हुई थी युवक की हत्या।
एस पी आकाश तोमर हुए सख्त तो आनन-फानन में पकड़ा गया गोली मारकर हत्या का आरोपी बाले।
अभी भी रसूखदार शिक्षक और उसके आरोपी भाई पुलिस की गिरफ्त से बाहर।