जनपद न्यायालय 03 मई को रहेगा बन्द

एटा। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा जिलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण जिला न्यायालयों/अधिकरणों/कुटुम्ब न्यायालयों के संचालन हेतु निर्गत दिशा-निर्देशों के खण्ड-18 में वर्णित उ0प्र0 शासन के आदेश के माध्यम से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय एटा को अग्रिम आदेश तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को बन्द किया गया है।
माननीय उच्च न्यायालय के उपरोक्त पत्रांक की निरन्तरता में वर्णित उ0प्र0 शासन के आदेश में प्रभारी प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश मृदुलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय एटा दिनांक 03-05-2021 को बन्द रहेगा।