अप्रैल माह में 1506 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंचे

अप्रैल माह में 1506 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंचे

स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखकर स्वस्थ रहें

एटा। डीएम डा0 विभा चहल ने जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ शनिवार को अपरान्ह में एक बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि कोरोना की लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़नी है, इसके लिए आवश्यक है कि सभी सौंपे दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। अस्पताल में आने वाले मरीज के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनको शासन की मंशानुरूप चिकित्सीय सुविधा दी जाए। आरआरटी टीमों द्वारा घर-घर जाकर नियमित रूप से विजिट की जाए। होम आइसोलेट मरीज घर से बाहर न निकलें, इसकी सघन मॉनीटरिंग की जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अरविंद कुमार गर्ग की सूचनानुसार जनपद में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 378374 व्यक्तियों की कोरोना की जांच की गई है। जिसके सापेक्ष 372207 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव, 3951 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जनपद के 1506 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होने के बाद वापिस अपने घर पहुंचे हैं। जनपद में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुल 43 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। कोरोना की सैम्पलिंग, टेस्टिंग का कार्य कुल 26 टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर किया जा रहा है।

इस दौरान सीएमओ डा0 अरविंद कुमार गर्ग, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, सीएमएस डा0 राजेश अग्रवाल, सीएमएस डा0 अशोक कुमार, डिप्टी कलेक्टर विवेक राजपूत आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks