
एटा। सीडीओ अजय प्रकाश ने सूचित किया है कि शासन के निर्देश पर जनपद में कोरोना कर्फ्यू लागू है। ऐसी स्थिति में मतगणना कार्मिकों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एटा रोडबेज बस स्टैण्ड से मतगणना कार्मिकों के आवागमन एवं मतगणना स्थल तक पहुंचने हेतु बसों की व्यवस्था की गई है। मतगणना कार्मिक 02 मई को होने वाली मतगणना हेतु एटा रोडबेज बस स्टैण्ड अपने निर्धारित स्थान तक बस में बैठकर जा सकेंगे।
सीडीओ ने बताया कि प्रातः 06ः30 बजे अवागढ़ जलेसर जाने वाले कार्मिक गाड़ी संख्या 6608, निधौलीकलां जलेसर जाने वाले मतगणना कार्मिक गाड़ी संख्या 1778, आसपुर सकीट जाने वाले मतगणना कार्मिक गाड़ी संख्या 2466, अलीगंज जाने वाले कार्मिक गाड़ी संख्या 4083, अलीगंज के लिए गाड़ी संख्या 7400, मारहरा जाने वाले कार्मिक गाडी संख्या 494 में बैठकर अपने मतगणना केन्द्र तक जा सकेंगे।