अधिकारी सत्ता की चापलूसी में व्यस्त मंत्री सांसद सत्ता की मलाई खाने में मस्त_श्रीमती मनोज दीक्षित

*अधिकारी सत्ता की चापलूसी में व्यस्त मंत्री सांसद सत्ता की मलाई खाने में मस्त_श्रीमती मनोज दीक्षित*

आगरा ठगी लूट और कानूनन गुलामी के नए दौर में आज शासन और प्रशासन की संवेदनाएं बिल्कुल मर चुकी हैं डीएम प्रभु नारायण सिंह और राज मंत्री चौधरी उदयभान सिंह की संवेदनहीनता पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने कहा कि डीएम आगरा प्रभु नारायण सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है वे सत्ता के मद में चूर है उनका कहना है कि वो भी बचपन में ऐसे जाते थे।उनका दिमाग यह सोचने पर मजबूर हो ही नहीं रहा कि भाई तुम एक मां-बाप की खुशी के लिए सूटकेस पर बैठे थे यह पैदल चलने वाले सरकार की तानाशाही रवैया के कारण भूखे प्यासे हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के प्रयास में हैं वहीं दूसरी ओर हमारे आगरा के राज्यमंत्री चौधरी उदय भान सिंह जी ने अपने बयानों में कहा कि आगरा में सभी ठीक है कोई भी कोविड 19 से संक्रमित नहीं मरा है हमारा आगरा सभी प्रकार से सकुशल है राज्य मंत्री के इस बयान से मैं कहना चाहती हूं की आगरा बुहान हो चुका है लगभग 800 व्यक्ति संक्रमित हैं जो संक्रमित हैं उनको इलाज नहीं मिला आए दिन कई वीडियोस आ रहे हैं क्वॉरेंटाइन सेंटरों का बुरा हाल है वहां पर जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है लेकिन राज मंत्री को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है राज्यमंत्री को तो यह भी नहीं दिखाई दे रहा कि इस महामारी के दौरान जो सामान्य मरीज है उनका भी बुरा हाल है 145 व्यक्ति इस महामारी के दौरान टीवी रोग से मर गए परंतु जाने कौन सा चश्मा लगाए हैं हमारे मंत्री महोदय उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है
राज्यमंत्री और डीएम की इसी संवेदनहीनता के कारण आगरा के हर मोहल्ले तक कोरोना अपना पैर पसार चुका है। लोग रोते हुए अपनी व्यथा बता रहे है लेकिन कोई खबर लेने वाला नही है। आगरा की यही सच्चाई है लेकिन अधिकारी सत्ता की चापलूसी में व्यस्त है। और मंत्री सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त हैं अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाज

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks