
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वारण्टी गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 29.04.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त दिनेश पुत्र मुलायम सिंह निवासी करुआ मई थाना मारहरा जनपद एटा को उसी के मकान के पास से संबंधित *एसटी न0- 305/16 धारा 302 भादवि तथा एसटी न0- 37/17 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट* के वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नामपता-
1- दिनेश पुत्र मुलायम सिंह निवासी करुआ मई थाना मारहरा जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उ0नि0 मनोज कुमार
2- आरक्षी अंकित कुमार
3- आरक्षी लोकेंद्र सिंह