
पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का कोरोना से निधन, 5 बार रह चुके थे MLA
रुहेलखंड दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी।
पीलीभीत: रुहेलखंड दिग्गज समाजवादी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी। 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल स्थित एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबियत में सुधार न होने पर नोएडा ले जाया गया था, मगर डॉ हाजी रियाज अहमद को बचा नहीं सके, उनके निधन से पीलीभीत में शोक की लहर दौड़ गई है। हाजी रियाज अहमद की गिनती रुहेलखंड के कददावर राजनेताओं में होती थी। वह पीलीभीत से पांच बार विधायक रहे थे, यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पहली बार राज्यमंत्री और बाद में कैबिनेट मंत्री रहे थे, संजय विचार मंच से सबसे पहले विधायक बनने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।