ऑक्सीजन को मोहताज नहीं, बागवाला का चुरथरा कोविड अस्पताल

ऑक्सीजन को मोहताज नहीं, बागवाला का चुरथरा कोविड अस्पताल

एटा। देश भर में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच हाहाकार मचा हुआ है। खासतौर से कोविड अस्पतालों में इसकी मांग बेतहाशा बढ़ गई है, लेकिन यहां बागवाला और चुरथरा के कोविड अस्पताल ऑक्सीजन के मोहताज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर हैं। यहां 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें लगी हैं। एक मशीन हर मिनट चार से पांच लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर रही है। जिससे हर दिन 18 से 20 ऑक्सीजन सिलिंडर की बचत की जा रही है।
बागवाला में 30 व चुरथरा में 10 मशीनें लगी हैं। ये हवा से ऑक्सीजन बनाकर मरीजों के लिए व्यवस्था कर रहीं हैं। जिससे चिकित्सकों और अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

वर्जन
चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित मित्तल ने बताया कि हवा में उपलब्ध ऑक्सीजन से यह मशीन दोगुनी ऑक्सीजन बना रही हैं। जिससे मरीज को आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन मिल रही है।

प्रति मिनट पांच लीटर बनाती है ऑक्सीजन

वर्जन
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि एक मशीन प्रति मिनट पांच लीटर तक ऑक्सीजन बना रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए यह कारगर साबित हो रही है। दोनों कोविड अस्पतालों में प्रतिदिन 18 से 20 सिलिंडरों की बचत हो रही है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर न होने पर समस्या हो सकती थी।

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन में दो घंटे का है बैटरी बैकअप

बिजली से चलने वालीऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन में दो घंटे का बैटरी बैकअप भी है। अगर किसी कारण बिजली नहीं मिल रही तो दो घंटे मशीनें बैकअप से चल सकती हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks