विवाहिता मारपीट कर घर से निकालीं दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर

दो विवाहिता मारपीट कर घर से निकालीं
~दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा दो विवाहिता मारपीट कर घर से निकाल दीं। पीड़िताओं ने हत्या की आशंका भी जताई है। एक मामले की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज हो सकी~
एटा – राजा का रामपुर थाने के ग्राम लुहारी गवी निवासी मकबूल ने अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने बेटी शमीम की निकाह पिलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मुखरना निवासी सलीम के साथ किया था। निकाह के बाद ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मांग पूरी न होने पर 29 सितंबर 2020 को बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बेटी ने मांग पूरी न होने पर हत्या की आशंका भी जताई है। उपनिरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मामला मामला सलीम समेत पांच के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। वहीं अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला टपकनटोला निवासी सहरुल बगम ने फर्रुखाबाद जनपद के नई अमैठी निवासी पति मुख्त्यार समेत तीन ससुरालीजनों पर दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks