दंपती से आभूषण लूटे

दंपती से आभूषण लूटे
~कोतवाली देहात क्षेत्र में बाइपास पर अपाचे सवार लुटेरों ने अलीगढ़ के दम्पति~
, एटा : कोतवाली देहात क्षेत्र में बाइपास पर अपाचे सवार लुटेरों ने अलीगढ़ के दंपती से आभूषण लूट लिए।

जैथरा थाने के कस्बा धुमरी स्थित ससुराल से अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने की टीकाराम कालोनी स्थित मुहल्ला कुंदननगर निवासी निकेंद्र कुमार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे पत्नी प्रियंका को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। उसकी बाइक जैसे ही छितौनी पुल के समीप पहुंची कि तभी पीछा करते आ रहे अपाचे सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रुकवा लिया। इस दौरान लुटेरों ने तमंचे के बल पर निकेंद्र और उसकी पत्नी से दो अंगूठी तथा सोनू की जंजीर लूट ली।

दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि निकेंद्र कुमार की तहरीर पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks