
जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने एलटू अस्पताल सीएचसी बागवाला का किया औचक निरीक्षण
डीएम ने स्वयं पीपीई किट पहनकर वार्डां में पहुंचकर मरीजों से स्वास्थ्य, खानपान के बारे में की जानकारी
बागवाला में मरीजों की देखभाल हेतु लगे चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ की डीएम ने की सराहना
एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने कोविड एलटू हॉस्पीटल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागवाला पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान स्वयं पीपीई किट पहनने के बाद मरीजों के पास जाकर उनसे खानपान एवं स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। कुछ मरीजों ने डीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि डीएम द्वारा कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों के पास जाकर उनसे वार्ता की गई हो। डीएम ने प्रत्येक मरीज के पास जाकर मरीज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
डीएम ने कोविड अस्पताल में मौजूद मिले चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यां की सराहना की। डीएम ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा पीपीई किट पहनकर अपनी सिफ्ट के दौरान कम से कम दो बार मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। अस्पताल में भर्ती मरीज की देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होना चाहिए। ठेकेदार को हिदायत दी कि कोविड अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ एवं भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण खाना, नाश्ता मुहैया कराया जाए। खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
डीएम द्वारा अस्पताल में आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर मौजूद चिकित्सक डा0 इफराप हुसैन, अंकित द्वारा जानकारी दी गई कि अस्पताल में समुचित मात्रा में आक्सीजन उपलब्ध है। बागवाला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कुल 70 मरीज भर्ती पाए गए। डीएम ने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में कोविड संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। प्रत्येक वार्ड एवं टायलेट आदि स्थानों पर समुचित साफ सफाई के साथ-साथ सेनिटाइजेशन नियमित रूप से कराया जाए।