एटा के डीएम ने जारी किये कंट्रोल रूम के नम्बर धोखा साबित हो रहे हैं

एटा के डीएम ने जारी किये कंट्रोल रूम के नम्बर धोखा साबित हो रहे हैं
*कोरोना पोजेटिव महिला की हालत बिगड़ने पर पत्रकारों स्थानीय नागरिकों के द्वारा की गई कॉल नही लगी
*डीएम का नम्बर भी नही उठा
एटा। कोरोना महामारी को लेकर डीएम एटा के निर्देशन स्थापित किये गये एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर निपट सफेद हाथी साबित हो रहा है। कथित प्रशासनिक सजगता का परिचय देते हुये डीएम विभा चहल ने पिछले दिनों इन नम्बरो को सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में जोर शोर से प्रसारित किया।
परन्तु भौतिक रूप से जरूरत पड़ने पर अधिकांश समय यह नम्बर लगते नही हैं यदि घण्टी बज भी जाती है तो कोई उठाता नही.? आज एक कोरोना मरीज युवती की हालत बिगड़ने पर कथित कंट्रोल रूम के नम्बरो पर कॉल किया तो नम्बर ही नही लगे। परिणाम स्वरुप युवती का मां विवश होकर अपने घर ले गई।
प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कंट्रोल रूम एवं डीएम/सीएमओ को यह कॉल मौजूद कई पत्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों ने की परन्तु कोई रिसपॉन्स नही मिला। विकराल महामारी पर सजगता का ढिंढोरा पीटने बाला प्रशासन लगता है कंट्रोल रूम के नाम पर जनता को धोखा दे ही दे रहा है। बताते हैं यह मामला स्थानीय प्रेम नगर का है जहां युवती की हालत बिगड़ने पर अनेको लोगो की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks