* स्वर्गिर शेखर सर्राफा कारोबारी की माताजी के अंतिम संस्कार में भीड़ को इकट्ठा करने के चलते कारोबारी के पुत्र सहित 150 पर मुकदमा दर्ज*
सासनी गेट के आवास विकास में सर्राफा कारोबारी की माताजी के निधन पर भीड़ एकत्रित करने पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है,पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के साथ 5 संबंधियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।शहर में विगत दिनों कोरोना संक्रमित मृतक सर्राफा कारोबारी की माताजी के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए लगभग 150 अज्ञात लोगों उपस्थित हुए।जिसमे सर्राफा कारोवारी के परिवार के दीपक(रिश्तेदार) विष्णु(रिश्तेदार)राजकुमार (रिश्तेदार) कारोबारी के बेटे अमित सर्राफ व सुमित सर्राफ के द्वारा लॉक डाउन व धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन करने के कारण सभी के विरुद्ध धारा 188, 269, 271 व महामारी अधिनियम 3 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।