*ठेंगे पर नियम और मुठी में कानून…*
*दबंग प्रधान व पुत्र ने ढहा दिया पंचायत घर, ग्रामीणों में आक्रोश*
कासगंज । जनपद में दबंगों का किस तरह दबदबा कायम है यह शायद किसी से छुपा हो, अधिकारियों के ख़ौफ़ से बेख़ौफ़ दबंग नियमों और कानून को ठेंगे पर रख मनमानी कर रहे हैं । लेकिन प्रशासन है कि कार्यवाई करने तक से कच्ची काट रहा है । जिसका एक नमूना है विकास खण्ड क्षेत्र कासगंज के गांव कल्यानपुर का, जहाँ ग्राम प्रधान और उसके दबंग पुत्र ने लाखों रूपये की कीमत से बनाये गये पंचायत घर को बिना किसी अनुमति के जेसीबी से ढहा दिया । आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी अजय कुमार से की तब भी बीडीओ सहाब ने कार्यवाई करना उचित नही समझा ।